
नोएडा,(आनन्द धारा)। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी सार्थक एक नई सोच सामाजिक संस्था द्वारा नोएडा के सेक्टर 8 सेवा बस्ती जे.जे कॉलोनी के बच्चों के साथ मिलकर महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती बड़ी धूम धाम से गयी।
इस अवसर पर उनके विचार उनका समाज के प्रति योगदान पर विचार गोष्ठी भी आयोजित की गयी जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया. बच्चों ने पेंटिग भी बनाई और लेख भी लिखकर दिया। इस अवसर पर सार्थक एक नई सोच के सेवा बस्ती प्रभारी हर्षित मिश्रा राष्ट्रीय संयोजक पंकज त्रिपाठी व नोएडा प्रभारी मोहसिन खान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



