Homeअध्यात्मगाजियाबादशिक्षासामाजिकसांस्कृतिक

संस्कृति वर्ल्ड स्कूल में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दशहरा उत्सव

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। संस्कृति वर्ल्ड स्कूल में विजयादशमी यानी दशहरे का पावन पर्व उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने के साथ-साथ अपने भीतर छिपी बुरी आदतों और कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को नैतिक मूल्यों और आदर्श जीवनशैली का महत्व समझाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की संचालन टीम और शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में हुई। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या रचिता त्यागी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को सही और गलत के बीच अंतर समझाते हुए जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने तथा अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अन्य शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को दशहरे के धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक महत्व से अवगत कराया।

रावण के माध्यम से बुराइयों को त्यागने का संदेश

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा तैयार किया गया रावण का अनोखा मॉडल रहा। रावण के विभिन्न सिरों और अंगों पर ऐसी बुरी आदतों के नाम लिखे गए, जिन्हें जीवन से दूर करना आवश्यक है। इनमें मोबाइल फोन का अत्यधिक उपयोग, जंक फूड का अधिक सेवन, आलस, अभद्र भाषा का प्रयोग, बड़ों का अनादर और एकाग्रता की कमी जैसी आदतें शामिल थीं।

इस रचनात्मक गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को समझाया गया कि दशहरे पर रावण दहन के साथ ही हमें अपने भीतर मौजूद बुराइयों का भी अंत करने का संकल्प लेना चाहिए। बच्चों ने इस गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अच्छे व्यवहार को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अमृता, खुशी, प्रीति, संध्या, दीप्ति और तन्नू  अध्यापिकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में आयोजित यह गतिविधि विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और मनोरंजक रही।

अंत में विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। साथ ही बुरी आदतों का त्याग कर अच्छे संस्कार अपनाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button