Homeगाजियाबादमनोरंजन

शॉर्ट फिल्म ‘पद से बड़ा रिश्ता’ की शूटिंग संपन्न, फिल्म में पत्नी के अहंकार से रिश्तों की समाप्ति दिखाई गई है

पत्नी के पद के द्वारा उत्पन्न अहंकार से रिश्ते कैसे समाप्त होते हैं, यह फिल्माया गया

गाजियाबाद,(पवन शर्मा)। आनंद धारा फिल्म्स के बैनर तले निर्मित शॉर्ट फिल्म ‘पद से बड़ा रिश्ता’ की शूटिंग नवयुग मार्केट, गाजियाबाद में संपन्न हो गई। लगभग 30 मिनट की इस फिल्म के माध्यम से पत्नी के अहंकार के कारण उत्पन्न होने वाले विवाद और रिश्तों में बढ़ती दूरियों को दर्शाया गया है।

फिल्म के निर्माता विमल कुमार और डायरेक्टर निषाद कुमार कश्यप (गिरीश) ने संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म में एक ऐसे दांपत्य जीवन की कहानी प्रस्तुत की गई है, जिसमें अहंकार और आपसी मतभेद के कारण पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ जाता है कि बात तलाक तक पहुंच जाती है। फिल्म के माध्यम से रिश्तों में आपसी समझ, सम्मान और संवाद के महत्व को सामने लाने का प्रयास किया गया है।

फिल्म में विनोद कुमार (विनय), सपना, गिरीश, गुंजन, पवन सहित अन्य कलाकारों ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म का निर्माण आनंद धारा फिल्म के बैनर तले किया गया है। निर्माताओं के अनुसार, दर्शक इस शॉर्ट फिल्म को यूट्यूब चैनल पर देख सकेंगे।

फिल्म की कहानी सामाजिक रिश्तों में पद, प्रतिष्ठा को लेकर उत्पन्न अहंकार के प्रभाव को दर्शाती है। इसके माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए आपसी सम्मान, विश्वास और समझदारी आवश्यक है।

फिल्म के मुहूर्त के अवसर पर कलमवीर मीडिया के मुख्य संपादक जितेंद्र नेहरा, रेहिको टेक्नोलॉजिस प्राईवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अरविंद तिवारी, महेंद्र कुमार, मेकअप आर्टिस्ट पूजा मल्होत्रा और वरिष्ठ फोटोग्राफर कुलदीप सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button