Homeयात्रा

यूपी मेट्रो में नया ट्रेंड शुरू अब प्री-वेडिंग शूट बर्थडे, किटी पार्टी और प्री-वेडिंग शूट की मिलेगी अनुमति

लखनऊ। अब मेट्रो में सफर के साथ-साथ खास पलों का जश्न भी मनाया जा सकेगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) ने यात्रियों के लिए एक नई सुविधा की घोषणा की है, जिसके तहत वे मेट्रो कोच और स्टेशन परिसर में प्री-वेडिंग शूट, जन्मदिन और किटी पार्टी जैसे आयोजन कर सकते हैं। 

कितना होगा किराया? 
मेट्रो में यह आयोजन करने के लिए यात्रियों को चार घंटे के लिए 10,000 रुपये का भुगतान करना होगा। इस दौरान कैमरामैन सहित चार से पांच लोग आयोजन में शामिल हो सकते हैं, जबकि बाकी मेहमान टिकट खरीदकर इसमें भाग ले सकते हैं। 

क्या मिलेगी अतिरिक्त सुविधाएं? 
इस पहल के तहत मेट्रो प्रशासन आयोजन को सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा। आयोजन से जुड़े दिशा-निर्देशों और नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
यूपी मेट्रो की अनोखी पहल 
UPMRC के इस कदम को यात्रियों के लिए एक रोमांचक अनुभव के रूप में देखा जा रहा है। इससे मेट्रो यात्रा न केवल सुविधाजनक बल्कि यादगार भी बनेगी। शादी से पहले रोमांटिक फोटोशूट हो या दोस्तों के साथ पार्टी का मज़ा, अब सब कुछ मेट्रो में संभव है। 

इच्छुक लोग इस सुविधा के लिए UPMRC से संपर्क कर बुकिंग करा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button