Homeसामाजिक

मोदीनगर में आयोजित कल्कि महासंघ का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम संपन्न

मोदीनगर,(आनन्द धारा न्यूज़)। 27 नवम्बर 2025 को एस कैफ़े, मोदीनगर में कल्कि महासंघ की महत्वपूर्ण सभा एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन विस्तार तथा आगामी दिसम्बर में होने वाले आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र राणा ने संबोधन में कहा कि सदस्यों की हिंदुत्व एवं देशभक्ति की भावना तथा संगठन विस्तार की सक्रियता को देखते हुए उन्हें सम्मानजनक दायित्व दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन की मजबूती का आधार उसकी एकता है, इसलिए सभी को आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ना होगा।

सभा के दौरान कल्कि महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र राणा ने सुधीर चौधरी को पटका पहनाकर सम्मानित किया और संगठन की सदस्यता ग्रहण करवाई। वहीं प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्णपाल त्यागी ने विपिन गोयल को पटका पहनाकर कल्कि महासंघ में शामिल कराया। इसी क्रम में मेरठ मंडल प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता ने गोलू त्यागी को पटका पहनाकर संगठन की सदस्यता प्रदान की।

सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने नियमों का पालन करने, संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने तथा राष्ट्र हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ससम्मान एवं उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button