Homeअध्यात्मसामाजिकसांस्कृतिक

श्री प्रेमपुरी आश्रम में संतों के सान्निध्य में सत्संग, जन्मोत्सव व 2026 नववर्ष का भव्य आयोजन

गाजियाबाद/साहिबाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। श्रीयांश जी महाराज जी के पावन जन्मोत्सव एवं नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर श्री प्रेमपुरी आश्रम प्रांगण में एक भव्य एवं आध्यात्मिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना के वातावरण में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। सत्संग में पूजनीय महात्मा श्री विनायकानंद जी, महात्मा श्री संयुक्ता बाई जी एवं महात्मा श्री भूमिका बाई जी ने अपने ओजस्वी एवं सारगर्भित प्रवचनों के माध्यम से मानव जीवन के आध्यात्मिक मूल्यों, सदाचार एवं सेवा भाव पर प्रकाश डाला।

संत महात्माओं के प्रेरक वचनों से आश्रम परिसर भक्ति, शांति एवं साधना के भाव से सराबोर हो उठा। सत्संग के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन में क्षेत्र के अनेक प्रेमी सज्जनों, सेवाभावी कार्यकर्ताओं, मानव सेवा दल एवं यूथ टीम की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आश्रम प्रबंधन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, सेवाभावी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button