
गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। मालीवाड़ा स्थित वोल्गा पैलेस में सवर्ण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से सवर्ण महासभा का गठन किया गया। कार्यक्रम में विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बी.के. शर्मा हनुमान ने कहा कि समाज व देश के विकास में सवर्ण समाज का योगदान ऐतिहासिक रहा है। देश पर जब-जब संकट आया, सवर्ण समाज अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहा, लेकिन एकजुट न होने के कारण उसे उसका पूरा सम्मान व अधिकार नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि एकता और संगठन ही समाज की असली शक्ति है और इसी उद्देश्य से सवर्ण महासभा का गठन किया गया है।
वैश्य शिरोमणि वी.के. अग्रवाल ने कहा कि आज सवर्ण समाज के संगठित होने का समय आ गया है। यदि समाज एकजुट नहीं हुआ तो इसका दुष्प्रभाव आने वाली पीढ़ियों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सवर्ण महासभा समाज की आवाज बनकर सम्मान व अधिकार की लड़ाई लड़ेगी।
कार्यक्रम अध्यक्ष सेवाराम त्यागी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सवर्ण समाज को जागरूक करना, सनातन संस्कृति की रक्षा करना, सामाजिक समरसता को मजबूत करना तथा नागरिकों को उनके नैतिक और राष्ट्रीय कर्तव्यों से जोड़ना है। उन्होंने स्वदेशी भावना, पर्यावरण संरक्षण, गौ सेवा और संस्कारों के संवर्धन को समाज की मजबूत नींव बताया।
बैठक में मुख्य संयोजक के रूप में सेवाराम त्यागी, प्रवक्ता के रूप में ब्रह्मऋषि विभूति बी.के. शर्मा हनुमान सहित अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। कार्यक्रम में सुरेंद्र पाल त्यागी, डॉक्टर सतीश भारद्वाज, विनय कक्कड़ ,दीनदयाल गर्ग ,ओम प्रकाश गुप्ता, अरुण त्यागी, अजय त्यागी ,पुनीत त्यागी, वीरेंद्र त्यागी ,मनोज त्यागी, संदीप सिंघल, विवेक कुमार,गौरव शर्मा ,रमेश चंद्र गुप्ता, शिवकुमार शर्मा, राजेश गुप्ता ,देवेंद्र सिंह,एन के शर्मा, राजू राघव, रंजीत पोद्दार, डॉक्टर ए के शर्मा, डॉक्टर गौरव सैनी ,नरेंद्र कुमार गुप्ता, अशोक भारतीय, अरुण कुमार सिंह, अशोक गुप्ता, अरविंद कुमार ,संजीव गुप्ता ,प्रभु सिंह सिंगल, मनोज गुप्ता, हेमंत कंसल ,राजीव अग्रवाल, संजीव अग्रवाल ,एस के शर्मा, सुरेंद्र चंद शर्मा, नरेंद्र कुमार गुप्ता नंदी, दिलीप कुमार, एसके मिश्रा, सुरेश त्यागी, सतीश चोपड़ा, एन.एस तोमर अनिल ठाकुर,गौरव अग्रवाल, लोकेश सिंगल सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और एक स्वर में संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।



