Homeखेलगाजियाबादशिक्षा

गाजियाबाद में प्रथम गाजियाबाद गवर्नमेंट स्कूल फुटबॉल लीग 2026 का भव्य शुभारम्भ सांसद अतुल गर्ग ने किया

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। दिनांक 25 फरवरी 2026 को खेल उत्सव का माहौल देखने को मिला, जब गाजियाबाद फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रथम गाजियाबाद गवर्नमेंट स्कूल फुटबॉल लीग 2026 का भव्य शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्र के माननीय सांसद अतुल गर्ग के करकमलों द्वारा किया गया।

चार दिवसीय इस फुटबॉल लीग में जनपद के विभिन्न सरकारी विद्यालयों की लगभग 70 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साह और जोश देखने लायक रहा।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय रजापुर की टीम CS RAZAPUR FC भी भाग ले रही है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक ऋषि पाल के नेतृत्व में टीम पूरे आत्मविश्वास और तैयारी के साथ मैदान में उतरी है। टीम के खिलाड़ी- सोनू, जतिन, अजीत, यश, सत्यम, ललित, कैफ, उदित, मनीष एवं नाज़िम — ने उत्कृष्ट प्रदर्शन का संकल्प लिया है।

विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि CS RAZAPUR FC जिले में अपनी प्रतिभा का परचम लहराएगी। साथ ही, सफल आयोजन के लिए आयोजकों का आभार भी व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button