Homeराजनीतिराष्ट्रीयविदेशव्यापार

भारत को नहीं, पाकिस्तान को भुगतना पड़ेगा व्यापार रोकने का खामियाजा- पीएम मोदी

नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सिंधु जल संधि समाप्त करने की घोषणा की है। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापारिक संबंध पूरी तरह खत्म करने का एलान किया है। हालांकि, इस कदम से पाकिस्तान को ही बड़ा आर्थिक नुकसान होने की संभावना है।

जानकारों के मुताबिक पाकिस्तान भारत से मुख्य रूप से रसायन (केमिकल्स), दवाइयाँ और चीनी जैसे जरूरी उत्पाद आयात करता है। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत ने पाकिस्तान को लगभग 1.2 अरब डॉलर का निर्यात किया था, जबकि भारत ने पाकिस्तान से केवल 28 लाख डॉलर का सामान आयात किया। 

विशेषज्ञों का मानना है कि व्यापारिक संबंध खत्म करने से भारत को अपेक्षाकृत कम नुकसान होगा, जबकि पाकिस्तान को जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इस फैसले से पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और अधिक कमजोर हो सकती है।

भारत की ओर से सिंधु जल संधि रद्द करने की घोषणा को एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है, जिससे पाकिस्तान पर कूटनीतिक दबाव बढ़ाया जा सके। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे दोनों देशों के संबंध किस दिशा में जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button