Homeव्यापार

ग्रेटर नोएडा में प्रधानमंत्री ने किया यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा,(आनन्द धारा न्यूज़)। इंडिया एक्सपो मार्ट में बृहस्पतिवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म लागू किए हैं। इन बदलावों से देश को लगभग ढाई लाख करोड़ रुपये की बचत होगी। उन्होंने कहा, “भारत आज बचत उत्सव मना रहा है। जीएसटी में सुधार देश की तरक्की देने वाले पंख हैं।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि इन सुधारों से कर विवादों में कमी आएगी और एमएसएमई सेक्टर को तेजी से रिफंड मिल सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने व्यापार जगत से जुड़े लोगों को सरकार की प्रतिबद्धता का भरोसा दिलाया और कहा कि नए सुधार भारत की अर्थव्यवस्था को और मजबूती देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button