Homeअध्यात्मसामाजिक

21 दिसम्बर: विश्व ध्यान दिवस पर ‘माता राजेश्वरी आश्रम’ गाजियाबाद में साधना व सेवा का प्रेरणादायी आयोजन किया गया

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़/पवन शर्मा)। ‘विश्व ध्यान दिवस’  के अवसर पर दिनांक 21 दिसम्बर 2025 को आध्यात्मिक व सामाजिक मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा देशभर के विभिन्न आश्रमों में ध्यान दिवस श्रद्धा, उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण के साथ मनाया गया। समिति के संस्थापक एवं सुविख्यात संत श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा एवं आज्ञा से गाजियाबाद के पटेल नगर, सेकण्ड स्थित माता राजेश्वरी आश्रम में विश्व ध्यान दिवस का आयोजन किया गया।

यह आयोजन में हरिद्वार से पधारे मुख्य अतिथि पूज्य महात्मा श्री ज्ञानशब्दानन्द जी की गरिमामयी उपस्तिथि में सम्पन्न हुआ तथा आश्रम प्रभारी पूज्या संयुक्ता बाईजी व पूज्या भूमिका बाईजी के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं साधक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ध्यान साधना के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा बताया गया कि नियमित ध्यान से मानसिक शांति, सकारात्मक सोच एवं जीवन में संतुलन की प्राप्ति होती है। इसी कड़ी में संत महात्माओं द्वारा सत्संग समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यालय पंजाबी बाग, नई दिल्ली से पधारे आनंद कुमार, शंकर शर्मा साथ ही माता राजेश्वरी आश्रम के प्रधान मदन गोपाल, पूर्व प्रधान के. पी. सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता कल्याण सिंह, देशराज जी, धनपाल सिंह, सुनील कुमार, जगदीश कुमार, अनिल कुमार एवं हरनंद त्यागी, श्रीमती संगीता पाल, श्रीमती सीता पाल, श्रीमती बिर्जेश, श्रीमती सुनीता आदि सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

सभी भक्तों एवं सेवकों ने एकजुट होकर सेवा, साधना और अनुशासन का परिचय दिया, जिससे कार्यक्रम आध्यात्मिक ऊर्जा और सौहार्दपूर्ण वातावरण से परिपूर्ण रहा। विश्व ध्यान दिवस का यह आयोजन मानव जीवन में ध्यान की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए प्रेरणादायी संदेश देने में सफल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button