
उज्जैन, 28 मई,(पवन शर्मा)। मानव उत्थान सेवा समिति शाखा उज्जैन द्वारा दिनांक 28 मई 2025 को आश्रम निर्माण कार्य का शुभारंभ विधिवत रूप से भूमि पूजन के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर सुविख्यात श्री सतपाल महाराज जी के ज्येष्ठ पुत्र श्री विभु जी महाराज की दिव्य उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।
भूमि पूजन समारोह में समिति के पदाधिकारीगण, साधकजन एवं स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस महत्वपूर्ण कदम के लिए समिति की सराहना की और आशा व्यक्त की कि यह आश्रम आने वाले समय में आध्यात्मिक और सामाजिक जागरण का केंद्र बनेगा।

श्री विभु जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि यह आश्रम समाज में सेवा, संस्कार एवं आध्यात्मिक उन्नति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा। उन्होंने सभी से आश्रम निर्माण में सहयोग और सहभागिता का आग्रह भी किया।
समारोह का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
- साहित्य उपवन रचनाकार के मंच से “अनमोल कला : हॅंसते रहो -हॅंसाते रहो” का भव्य विमोचन व यादगार कवि सम्मेलन
- निवेशक जागरूकता से बनेगा आत्मनिर्भर भारत:सीए (डॉ.) अनुज गोयल
- महाकवि नीरज की स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन, देर रात तक गूंजती रहीं तालियां
- 18 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, श्मशान घाट में किए विभिन्न पौधे रोपण
- प्रथम स्थापना दिवस की सफलता पर रईसपुर में आनंद चौधरी का सम्मान



