Homeअध्यात्मसामाजिकसांस्कृतिक

मानव उत्थान सेवा समिति आश्रम, लखीमपुर खीरी में श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया गुरू पूर्णिमा पर्व

लखीमपुर खीरी,(पवन शर्मा)। गुरू पूर्णिमा (व्यास पूजा/गुरू पूजा) का पावन पर्व मानव उत्थान सेवा समिति आश्रम, लखीमपुर खीरी में पूरी श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर आश्रम में आयोजित विशेष सत्संग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया और गुरूचरणों में नमन कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
महात्मा श्री लीलानंद जी, महात्मा सत्यवती बाई जी एवं महात्मा कलावती बाई जी ने सत्संग सभा को संबोधित करते हुए गुरू महाराज की असीम कृपा की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने रामायण, श्रीमद्भगवद्गीता, गुरूग्रंथ साहिब जैसे पवित्र धर्मग्रंथों के माध्यम से समझाया कि गुरू की कृपा से ही प्रभु के अविनाशी नाम का साक्षात्कार संभव होता है, जिससे जीवन प्रकाशित होता है।

महात्माओं ने तटस्थ और निष्कलंक गुरू के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भवसागर के कष्टों से मुक्ति, मन की प्रसन्नता और जीवन में वास्तविक शांति प्राप्त करने के लिए सदगुरू की आज्ञा में चलकर सेवा, भक्ति और सत्संग में समर्पण करना ही सच्ची गुरू पूजा है।

सभी श्रद्धालुओं ने गुरू महाराज के अमृत वचनों में दृढ़ विश्वास करते हुए अपनी गलतियों को सुधारने और आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
गुरू पूर्णिमा का यह पावन पर्व भक्तों के लिए आत्मचिंतन, गुरू वंदना और आध्यात्मिक जागृति का संदेश लेकर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button