Homeअध्यात्मगाजियाबादसम्मानसामाजिकहरिद्वार

हरिद्वार से गाजियाबाद पहुंचे पीतांबरा पीठाधीश्वर संतोषानंद जी महाराज, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। हरिद्वार से गाजियाबाद पहुंचे पीतांबरा पीठाधीश्वर महंत संतोषानंद जी महाराज के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वैशाली स्थित होटल वैशालीइन में महाराज जी के पहुंचने पर भक्तों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

महाराज जी के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु होटल वैशालीइन पहुंचे। भक्तों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने महाराज जी के श्रीचरणों में नमन कर आशीर्वाद लिया। पूरा वातावरण ‘जय माता की’ और ‘राधे-राधे’ के जयघोष से भक्तिमय नजर आया।

इस अवसर पर पीतांबरा पीठाधीश्वर महंत संतोषानंद जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने सभी के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। महाराज जी ने कहा कि प्रत्येक परिवार में सुख-शांति बनी रहे और माता लक्ष्मी का वास हो। उन्होंने सभी के जीवन में सफलता और सकारात्मक ऊर्जा की कामना करते हुए प्रसन्न एवं खुशहाल जीवन जीने का संदेश दिया।

महाराज जी ने श्रद्धालुओं को आपसी प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए कहा कि जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण और सेवा भाव को बनाए रखना आवश्यक है।

महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त कर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। भक्तों ने उनके प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था व्यक्त करते हुए उनके मंगलमय जीवन की भी कामना की। इस दौरान होटल परिसर में देर तक भक्तिमय माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button