सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल: दो दिन में 5 हजार महंगा सोना, चांदी 16 हजार से ज्यादा चढ़ी

नई दिल्ली,(आनन्द धारा न्यूज़)। सर्राफा बाजार में आज यानी 24 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,283 रुपए बढ़कर 1,59,503 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 1,58,220 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।
दो दिन में 5 हजार रुपए महंगा सोना- बीते दो कारोबारी दिनों में सोने की कीमत में करीब 5,000 रुपए की तेजी दर्ज की गई है। लगातार बढ़ती कीमतों से निवेशकों और खरीदारों दोनों की नजरें बाजार पर टिकी हुई हैं।
चांदी में भी जोरदार तेजी-वहीं चांदी की कीमतों में भी बड़ा उछाल देखने को मिला है। एक किलो चांदी का भाव 2,460 रुपए बढ़कर 2,66,535 रुपए प्रति किलो हो गया है। इससे पहले इसकी कीमत 2,64,075 रुपए किलो थी।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी चांदी 13,000 रुपए महंगी हुई थी। यानी दो दिनों में चांदी की कीमत 16,000 रुपए से ज्यादा बढ़ चुकी है।
क्या है तेजी की वजह?
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण कीमती धातुओं में तेजी देखी जा रही है। लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सर्राफा बाजार में हलचल तेज हो गई है। आने वाले दिनों में भी सोना-चांदी की चाल पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी।



