Homeगाजियाबादपर्यावरणसामाजिक

18 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, श्मशान घाट में किए विभिन्न पौधे रोपण

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में तथा सुविख्यात आध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत रविवार, 19 जुलाई को राजनगर एक्सटेंशन स्थित श्मशान घाट परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह अभियान 18 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन आश्रम प्रभारी पूजनीय बाईजी के दिशा-निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ बरगद, पीपल, नीम सहित अनेक छायादार एवं उपयोगी वृक्षों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, शुद्ध वायु उपलब्ध कराने तथा आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने सभी लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर आश्रम प्रधान, पूर्व प्रधान, मानव सेवा दल के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, यूथ विंग के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान समाज में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने तथा हरित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button