Homeखेलशिक्षा

38वीं मंडलीय बाल कीड़ा प्रतियोगिता मेरठ में सम्पन्न

गाज़ियाबाद। कंपोजिट विद्यालय रघुनाथपुर विकास क्षेत्र रजापुर जनपद गाजियाबाद में 38वी मंडलीय बाल कीड़ा प्रतियोगिता मेरठ मंडल मेरठ जो दिनांक 21 फरवरी 2025 और 22 फरवरी 2025 को आई.आई.एम.टी. विश्वविद्यालय मेरठ में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्राओं ने राष्ट्रीय एकांकी नाटक मैं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कंपोजिट विद्यालय रघुनाथपुर की बालिका टीम ने अपने जनपद का नाम रोशन किया. विद्यालय के समस्त परिवार की तरफ से साथ ही ग्राम की तरफ से आज विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त टीम का स्वागत किया गया. स्वागत में सभी खिलाड़ियों को माला और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गई। राष्ट्रीय एकांकी टीम में दीपिका पाल , राधिका यादव ,शिफा, अलीना, खुशी ,मोहिनी, खुशी शर्मा, आफिया के साथ आरिश ने 100×4 रिले रेस में तृतीय स्थान प्राप्त किया टीम के प्रभारी डॉ प्रवीण कुमार, के साथ उमाशंकर यादव इंचार्ज प्रधानाध्यापक, दीपक तायल, राकेश प्रसाद, वीरेंद्र सिंह त्यागी, योगेंद्र कुमार, सरला रसानिया, सुनीता रानी ने सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी .डॉ प्रवीण कुमार ने संचालन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button