
मेरठ,(आनन्द धारा न्यूज़)। सुविख्यात आध्यात्मिक गुरु एवं समाजसेवी श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर कंबल वितरण अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मानव धर्म मन्दिर, 213-वेस्टर्न रोड, सदर, मेरठ कैंट में सम्पन्न हुआ।
आश्रम की प्रभारी पूजनीय महात्मा दीपांजली बाई जी के निर्देशन में आयोजित इस सेवा अभियान के तहत लगभग 100 जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सेवा, करुणा और मानवता के संदेश को आत्मसात करते हुए समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं प्रेमी भक्तों ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया।

सेवा कार्य में उपस्थित सभी स्वयंसेवकों ने अनुशासन और समर्पण भाव से सहभागिता निभाई। आयोजन का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग को राहत प्रदान करना तथा मानव धर्म के मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।



