Homeशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अखंड भारत मिशन व ट्विंकल टोज स्कूल द्वारा स्वास्थ्य शिविर एवं सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन

गाज़ियाबाद,31 मई। “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” के अवसर पर दिनांक 31 मई 2025 को अखंड भारत मिशन, यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, एवं ट्विंकल टोज पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में क्लासिक सोसाइटी स्थित विद्यालय परिसर में एक स्वास्थ्य शिविर एवं वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण, एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण जैसी स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें क्षेत्र के नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। साथ ही, विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई रचनात्मक कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे आगंतुकों ने अत्यंत सराहा।

समापन समारोह में विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जिससे बच्चों का मनोबल एवं रचनात्मकता को बल मिला। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए न केवल एक सांस्कृतिक उत्सव सिद्ध हुआ, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता एवं सृजनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने की एक प्रभावी पहल भी रहा।

इस अवसर पर अखंड भारत मिशन की ओर से संस्थापक अध्यक्ष: अश्वनी शर्मा, महासचिव शुभम गर्ग, उपाध्यक्ष मृदुल महेश तथा मिशन की समस्त कार्यकारिणी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यालय प्रशासन की ओर से प्रधानाचार्य श्रीमती रेनू बंसल, उप प्रधानाचार्य श्रीमती निकिता बंसल
के साथ-साथ शिक्षिकाएँ श्रीमती पुष्पलता, दीप्ति, मीरा, स्वाति, रजनी, प्रीति, शिंपी, श्वेता, गायत्री, प्रतिमा, रितिका, पारूल चौधरी, पारूल शर्मा, एवं शुभम व अजीत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ज्ञातव्य है कि अखंड भारत मिशन का विस्तार निरंतर प्रगति पर है, और संगठन द्वारा समय-समय पर राष्ट्रहित में सामाजिक, स्वास्थ्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। आज यह मिशन क्षेत्र के सर्वाधिक सक्रिय व प्रभावशाली सामाजिक संगठनों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button