Homeनई दिल्लीराजनीतिसामाजिक

दिल्ली की महिलाओं को बड़ा तोहफा, 1 सितंबर से खातों में आएंगे ₹2500

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को मिलने वाली मासिक आर्थिक सहायता की शुरुआत 1 सितंबर से होने जा रही है। योजना के लिए पात्रता और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तक 4,190 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र जारी किए जा चुके हैं।

योजना के शुभारंभ को लेकर बुधवार को तालकटोरा स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंच पर 65 चयनित महिलाओं को स्वीकृति पत्र सौंपे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसका उद्देश्य महिलाओं की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ उन्हें भविष्य के लिए बचत करने में भी मदद करना है।

1 अगस्त से शुरू हुआ था आवेदन

लक्ष्मी योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू की गई थी। अब तक 9.22 लाख से ज्यादा महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया है। आवेदन के बाद पात्रता जांच और सत्यापन के आधार पर लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है।

सरकार का कहना है कि सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र महिलाओं को योजना का लाभ चरणबद्ध तरीके से दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button