Homeअध्यात्मशिक्षासामाजिक

मानव उत्थान सेवा समिति के कल्याण आश्रम सहारनपुर द्वारा निःशुल्क  पाठ्य सामग्री वितरण

सहारनपुर,(आनन्द धारा न्यूज़)। अध्यात्मिक व सामाजिक रजि० संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक एवं सुविख्यात वरिष्ठ समाजसेवी श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से पिछले छः दशको में आध्यात्मिक प्रचार व प्रसार के साथ साथ विभिन्न सामाजिक कार्य जैसे सफाई अभियान, रक्तदान शिविर वृक्षारोपण, नशामुक़ति जनजागरण, निःशुल्क खाद्य सामग्री पाठ्य सामग्री फल वितरण व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना आदि कार्य कराती आ रही है, इसी कडी मे मानव उत्थान सेवा समिति ने वर्ष 2015 से श्री विभु जी महाराज के दिशा-निर्देषन में मिशन एजुकेशन अभियान का प्रारंभ किया जो कि आज भारत के सभी राज्यो के साथ साथ छः अन्य देशो मे भी चलाया जा रहा है। मिशन ऐजुकेशन का उद्देश्य जरुरतमन्द बच्चों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ सक्षम बच्चों में दान देने की भावना को जाग्रत करना हैं।
कल्याण आश्रम सहारनपुर प्रभारी महात्मा रिद्धि बाईजी ने बताया कि हमारी संस्था ‘मानव उत्थान सेवा समिति मानव’ के आध्यात्मिक और भौतिक उत्थान के लिए लगातार कार्य करती जा रही है जैसे मनुष्य के चलने के लिए दो पैरो का बराबर स्वस्थ होना आवश्यक है, उसी प्रकार मनुष्य को सुखी रहने के आध्यात्मिक और भौतिक उत्थान आवश्यक है।

आज (8अगस्त 2025) सहारनपुर के ग्राम मुस्सापुर में प्राथमिक व जूनियर विद्यालय में 180 बच्चो को पाठ्य सामग्री वितरित की गयी  इस कार्यक्रम मे भाग लेते हुए ग्राम समसपुर प्रधान पंकज सैनी ने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा धन ऐसा धन है जिसे बाटा नही जा सकता चुराया नही जा सकता और यह खर्च करने पर बढता है आप लोग पढकर डाक्टर, इंजीनियर, अध्यापक बने और अच्छे इन्सान बने। 
ग्राम के वरिष्ठ डॉक्टर महिपाल सैनी ने कहा कि पढाई से बडा कोई धन नही है  बच्चे पढकर समाज की सेवा करे और अच्छे अच्छे पदो को प्राप्त करे। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका ने मानव उत्थान सेवा समिति का धन्यवाद किया और समाज सुधार के कार्यो मे सहयोग करने का सभी लोगो और बच्चों को आग्रह किया।

कार्यक्रम में महात्मा वैष्णवी बाई जी, बिन्नी बहन जिलाप्रधान जयपाल सैनी, सूरज सैनी, अंकुश सैनी, संकित सैनी, शीतल सैनी, डॉक्टर रेखा गुप्ता, वंदना सैनी, पवन सैनी, मोतीराम, मनोज सैनी और विपिन सैनी आदि उपस्तिथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button