Homeअध्यात्मसांस्कृतिक

श्री आदर्श रामलीला कमेटी मुरादनगर द्वारा भरत मिलाप की लीला ने दर्शकों को भावविभोर किया

मुरादनगर,(आनन्द धारा न्यूज़)। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्त्वाधान मे टंकी रोड़ पर आयोजित रामलीला महोत्सव में चित्रकूट में भरत मिलाप की लीला का भावपूर्ण मंचन हुआ।
रामलीला में महाराजा दशरथ के प्राण त्याग देने के तत्पश्चात कुलगुरु वशिष्ठ दूत भेजकर ननिहाल से भरत व शत्रुघ्न को बुलवाते हैं।

अयोध्या आकर भरत अपनी मां कैकई को बहुत भला-बुरा कहते हैं और भगवान राम को मनाने चित्रकूट जाते हैं। मार्ग में उनकी भेंट निषादराज से होती है, जो भरत जी को भगवान राम से मिलाने के लिए चल देते है। काफी समय बीतने के बाद भी भरत को श्री राम नहीं मिलते है। इस पर भरत जी के विलाप और प्रकृति के सभी जीव जंतुओं से राम का पता पूछने की मार्मिक लीला का मंचन किया। चित्रकूट में भरत जी और श्री राम का मिलन होता है। भरत जी सभी को अयोध्या लौट चलने के लिए बहुत मनाते है परंतु भगवान राम के न लौंटने पर उनकी चरण पादुका लेकर अयोध्या वापस आते हैं। मंडल के कलाकारों द्वारा इस भावपूर्ण मंचन ने हर किसी को भावुक कर दिया।
इस अवसर पर संचालक बुधप्रकाश गोयल, अरविंद भारतीय, सुशील गोयल, अध्यक्ष विनोद धनगर, महामंत्री महेश चंद गोयल, कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द्र गर्ग, मंच संचालक हर्षित गोयल, रघुनंदन रस्तोगी, अशोक कुमार गुप्ता, राकेश मोहन गोयल, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, अमरीश गोयल, शेखर साहू, नितिन गोयल, राकेश गर्ग, राकेश गोयल, राजकुमार गोयल, संचित कुमार, सार्थक गोयल, डॉ राजेंद्र अरोड़ा, प्रमोद गोयल, भूपेंद्र पाल, महेश्चंद सिंघल, अनिल गोयल, सुदर्शन प्रसाद, निशंक गोयल, मनोज गुप्ता, दीपक गोयल, सचित गोयल, वासु गुप्ता, पंकज यादव, रीता प्रसाद, संजीव राजपूत आदि सैंकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button