
चित्तौरा/बहराइच (आनन्द सागर मिश्र)। कोतवाली देहात में तैनात महिला उपनिरीक्षक सुश्री दीपिका यादव ने महिला उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के परिजनों को बुलाकर काउंसलिंग की। इस दौरान मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं पर होने वाले उत्पीड़न की रोकथाम से संबंधित जानकारी दी गई और सभी को जागरूक किया गया।

काउंसलिंग के माध्यम से प्रकरण का निस्तारण कराते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांति एवं सौहार्द के साथ मिलजुलकर रहने की सलाह दी गई। उपनिरीक्षक ने सभी को कुशलतापूर्वक घर भेजते हुए राजी-खुशी एक साथ रहने पर बल दिया।

इस मौके पर महिला आरक्षी संचिता शुक्ला, प्रियंका पांडेय, कामिनी पाल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



