Homeअध्यात्मसामाजिकसांस्कृतिक

बीसलपुर में श्री सतपाल महाराज के 75वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य कलश यात्रा एवं सद्भावना सत्संग समारोह आयोजित

पीलीभीत,(मोहित वर्मा/आनन्द धारा)। बीसलपुर, दिनांक 15 सितंबर 2026 को मानव उत्थान सेवा समिति, शाखा बीसलपुर, जिला पीलीभीत के तत्वावधान में सद्गुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के 75वें पावन जन्मोत्सव एवं श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नगर बीसलपुर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा में महात्मा श्री रुद्राक्षानंद जी, महात्मा अनुरक्ति बाई जी, महात्मा महेशी बाई जी एवं महात्मा तारामती बाई जी सहित डॉ. देव सिंह राणा (मंडल प्रभारी), स्वतंत्र देव सिंह (प्रांतपाल) तथा बरेली से पधारे श्री रजनीश जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। यात्रा के दौरान सुंदर-सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कलश एवं शोभा यात्रा का समापन रामलीला मैदान, बीसलपुर में हुआ।

तत्पश्चात आयोजित सत्संग समारोह में संत-महात्माओं ने धर्मग्रंथों के आधार पर आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक प्रवचन दिए, जिससे उपस्थित श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए तथा सभी ने आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

सत्संग कार्यक्रम के उपरांत आरती, प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इसके पश्चात सभी सम्मानित संत-महात्माओं की विदाई की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मानव उत्थान सेवा समिति, शाखा बीसलपुर के शाखा प्रधान चन्द्र पाल (एडवोकेट), मानव सेवा दल के टोली नायक अशोक कुमार मौर्य, कुंदन लाल, भजन लाल, रामकिशोर, राजेश गंगवार सहित लगभग 600 महिला-पुरुष प्रेमी बंधुओं ने सहयोग प्रदान किया।

समारोह के सफल आयोजन में सहयोग के लिए नगर पालिका परिषद बीसलपुर एवं पुलिस प्रशासन बीसलपुर के प्रति आभार व्यक्त किया गया। अंत में सत्संग समारोह का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button