Homeखेलसामाजिक

क्रीड़ा भारती गाजियाबाद के कार्यकर्ता बने खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया (KKFI) से प्रमाणित निर्णायक, अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। पिछले रविवार, दिनांक 12 अक्टूबर 2025, को दिल्ली में आयोजित खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया (KKFI) के ऑफिशियल एग्जाम में क्रीड़ा भारती से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की।

इन सफल प्रतिभागियों में गाजियाबाद महानगर क्रीड़ा भारती से विकास, बबीता, मोहित, सोनू, मुशीर, जया पाण्डेय, हेमंत शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल हैं।

यह गाजियाबाद के लिए गौरव की बात है कि अब हमारे महानगर के ये सभी कार्यकर्ता KKFI द्वारा मान्यता प्राप्त क्वालिफाइड निर्णायक (Qualified Officials) बन गए हैं। यह सफलता न केवल संघ की प्रशिक्षण गुणवत्ता और समर्पण को दर्शाती है, बल्कि खो-खो जैसे पारंपरिक भारतीय खेल के क्षेत्रीय विकास को भी मजबूती प्रदान करती है।

इस अवसर पर क्रीड़ा भारती गाजियाबाद महानगर के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा-
“यह उपलब्धि पूरी टीम की मेहनत और खेल के प्रति हमारे समर्पण का परिणाम है। हमें विश्वास है कि गाजियाबाद खो-खो जैसे भारतीय खेलों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा।”

क्रीड़ा भारती का यह प्रयास युवाओं को खेलों से जोड़ने, पारंपरिक भारतीय खेलों को पुनर्जीवित करने, और प्रशिक्षित निर्णायकों की एक सशक्त टीम तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सराहा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button