Home

पंचकूला में ईंट के भट्ठे की दीवार गिरने से 3 बच्‍चों की दर्दनाक मौत

हरियाणा। के पंचकूला जिले में ईंट भट्ठे की दीवार के गिर जाने से बडा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। यहां आज यानि बुधवार को ईंट भट्‌ठे पर एक दीवार गिर गई। इस हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। हादसा रायपुर रानी क्षेत्र के जासपुर गांव में हुआ। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के शव कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस बच्चों के परिजनों और ईंट भट्‌ठे के मालिक से पूछताछ कर रही है। पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के पटवारी नगला गांव के रहने वाला परिवार 15 साल से कमला ईंट भट्‌ठे पर काम कर रहा है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे मजदूर का परिवार ईंट बनाने का काम कर रहा था। पास में ही उनके बच्चे खेल रहे थे। अचानक दीवार गिर गई और 4 बच्चे नीचे दब गए। इसके बाद परिवार ने तुरंत चारों बच्चों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने 2 बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान रफिया (6), मोहम्मद साद (5), जिशान (2) के रूप में हुई है। घायल बच्चे का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।बता दें कि भारी बारिश की वजह से दीवार गिरने से बच्चों की मौत हुई है। बच्चों के शवों को पंचकूला के नागरिक अस्पताल में लाया गया है। हरियाणा में ईंट-भट्ठे की दीवार गिरी 3 बच्चों की मौत हुई और एक गंभीर घायल हुआ पिता ने बताया बच्चे दीवार के पास खेले रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button