मोदीनगर में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती पूजन एवं वीर हकीकत राय जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

मोदीनगर,(आनन्द धारा न्यूज़)। दिनांक 23 जनवरी 2026 को किरणमाला सुरेशचंद जैन सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल एवं सरस्वती शिशु मंदिर गदाना, मोदीनगर में विद्यादायिनी मां सरस्वती का पूजन, बसंत पंचमी पर्व, पराक्रम दिवस एवं वीर हकीकत राय की जयंती बड़े ही हर्ष, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर मां शारदे के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मां सरस्वती की मूर्ति की विधिवत प्रतिष्ठा की गई तथा विद्यालय परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के मुख्य यजमान डॉ. योगेन्द्र मित्तल एवं उनकी पत्नी श्रीमती मंजू मित्तल अपने परिवार सहित उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंध समिति के सदस्य, प्रधानाचार्य, आचार्य परिवार तथा भैया-बहनों ने यज्ञ में आहुतियां प्रदान कर मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, विद्या, विवेक और राष्ट्रसेवा की भावना की कामना की।



