Homeखेलराष्ट्रीय

भारत ने रचा इतिहास: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को हरा कर महिला टीम ने पहली बार वनडे विश्व कप जीता

नई दिल्ली,2 नवम्बर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार महिला वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। यह जीत सिर्फ एक मैच की नहीं, बल्कि 47 साल के लंबे इंतजार का अंत है।

भारतीय टीम ने इस ऐतिहासिक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। ओपनर शेफाली वर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मैच जिताऊ पारी खेली और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को टूर्नामेंट भर में शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का सम्मान मिला।

हरमनप्रीत कौर की अगुआई में टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए देश के 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को नई उड़ान दी। इस जीत ने भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

बीसीसीआई अध्यक्ष ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत भारत में महिला क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत है।
भारत की यह जीत अब भारतीय क्रिकेट के स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button