Homeयात्रासामाजिक

सीएम योगी के अवतरण दिवस पर मेरठ में सनातन हिन्दू वाहिनी की भव्य तिरंगा यात्रा

मेरठ,5 जून। हिन्दू हृदय सम्राट, गौरक्ष पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अवतरण दिवस (5 जून) के अवसर पर सनातन हिन्दू वाहिनी द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र राणा के नेतृत्व में निकाली गई।

इस तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष महंत संजय नाथ योगी उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महंत विक्रम, राजदूत डॉ. परमिंदर सिंह, प्रदेश महामंत्री पूर्ण दास तथा महंत मंगल नाथ शामिल रहे।

यात्रा की शुरुआत शहीद स्थल रेपिट स्टेशन से हुई, जो राजनगर, मुरादनगर, मोदीनगर, मोहद्दीनपुर, परतापुर बायपास होते हुए सुभारती विश्वविद्यालय के सामने स्थित ग्राम घाट के प्राचीन शिव मंदिर पर सम्पन्न हुई।

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं जलपान की व्यवस्था की गई। आर एन रिजॉर्ट में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. पवन सिंघल ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत किया तथा प्रमुख अतिथियों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। मोदीनगर में केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई।

ग्राम घाट के प्राचीन शिव मंदिर पर हवन-पूजन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर महंत संजय नाथ योगी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश से गुंडाराज समाप्त हुआ है और हर माता-बहन सुरक्षित महसूस कर रही है।

कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सनातन हिन्दू वाहिनी का पटका और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा केक काटा गया और भंडारे का आयोजन किया गया।

इस तिरंगा यात्रा में शक्ति वाहिनी प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री भावना श्रीवास्तव, जिला गौतमबुद्धनगर से अमित वैष्णव, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष विकास शर्मा, हापुड़ से सतेन्द्र वर्मा, मेरठ महानगर से बिजेंद्र मुद्गल, सहारनपुर से शिव कुमार राणा और धनंजय राणा, मोदीनगर उपाध्यक्ष डिम्पल भारद्वाज, मीडिया प्रभारी मयंक सोम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button