Homeअध्यात्मनई दिल्लीसामाजिकसांस्कृतिक

बाल संस्कार (Summer Camp) शिविर का मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा भव्य आयोजन

नई दिल्ली/पंजाबी बाग,(आनन्द धारा)। सुप्रसिद्ध समाजसेवी व आध्यात्मिक गुरू श्री सतपाल  महाराज जी की प्रेरणा को लेकर मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर (Summer Camp) का भव्य आयोजन दिल्ली के पंजाबी बाग श्री हंस सत्संग भवन में 12-13-14 जून 2026 को किया गया है इस शिविर का आज दूसरे दिन भी अधिक संख्या में बच्चों ने भाग लिया। वर्तमान समय में जहां कई बच्चे-युवा- युवतियां गलत संगति में जाते दिखाई दे रहे वही श्री महाराज जी की प्रेरणा को समिति ने समझा और जाना कि सभी बच्चों को अच्छे संस्कार दिया जाना बहुत जरूरी है और हर साल की भांति इस साल भी बाल संस्कार शिविर का भव्य आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा श्रीहंस चालीसा के सामूहिक गायन एवं स्तुति के साथ किया गया।

इसके उपरांत बच्चों ने ज़ुम्बा, आर्ट एंड क्राफ्ट, टीम बिल्डिंग एवं फन गेम्स, डांस, म्यूजिक तथा फैंसी ड्रेस जैसी विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। आर्ट एंड क्राफ्ट सत्र के दौरान बच्चों ने कागज़ी सामग्री से आकर्षक बुके तैयार किए। वहीं फायरलेस कुकिंग गतिविधि में बच्चों ने स्वादिष्ट एवं पौष्टिक पापड़ी चाट तथा रचनात्मक कुकुम्बर बोट बनाना सीखा। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने बिना आग के सुरक्षित एवं स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन तैयार करने की कला को आनंदपूर्वक सीखा और अपनी रचनात्मक पाक-कौशल प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। बच्चों के मनोरंजन एवं यादगार अनुभव हेतु एक विशेष सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था।
सभी बच्चों ने पूरे उत्साह और आनंद के साथ गतिविधियों में भाग लिया, जिससे शिविर का वातावरण ऊर्जा, रचनात्मकता और खुशी से भरपूर रहा। बच्चों के लिए जलपान – भोजन की संपूर्ण व्यवस्था भी समिति द्वारा व्यवस्थित रूप से की गई, लगभग 200 बच्चों ने इस आज के शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संस्था के वरिष्ठ महात्मा सत्यबोधानंद जी ने कहा कि श्री महाराज जी भारत सनातन संस्कृति के विस्तार हेतु समर्पित भाव से कई सामाजिक आध्यात्मिक भारत जन जागरण का कार्य कर रहे है I
भारत सनातन संस्कृति का देश है जहां शास्त्र, वेद, उपनिषद है और ऋषि मुनियों ने कई खोज की है। साथ ही श्री महाराज जी का लक्ष्य है कि भारत विश्वगुरु बनें और वह बनने के मार्ग में अग्रसर भी है I समिति इसी तरह के कई सामाजिक, आध्यात्मिक कार्यक्रम करती रहती है इसी क्रम में समिति द्वारा यह बाल संस्कार शिविर का कार्यक्रम रखा गया है, महात्मा जी ने इस पुनीत सेवा कार्य में लगे सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button