Homeअध्यात्मसामाजिक

खंडित मूर्तियों एवं पूजा सामग्री के निस्तारण हेतु “प्रतिमा सम्मान मिशन” (अखंड भारत मिशन) का अभियान – अश्वनी शर्मा

गाज़ियाबाद, 29 जनवरी। अजनारा, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद में “प्रतिमा सम्मान मिशन” (अखंड भारत मिशन) के तहत खंडित मूर्तियों और पूजा सामग्री के विधिपूर्वक निस्तारण हेतु एकत्रीकरण अभियान का आयोजन सम्माननीय राजीव शर्मा (अजनारा सोसाइटी) एवं उनके साथ अन्य सम्मानीय गणों द्वारा किया गया। इस अभियान के अंतर्गत आज सभी सामग्री को पूरी तरह से विधिपूर्वक और सुरक्षित तरीके से निस्तारण हेतु भेजा गया। यह पहल न केवल धार्मिक आस्थाओं और श्रद्धा के सम्मान को सुनिश्चित करती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता देती है।

इस अभियान का उद्देश्य समाज में धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। आदरणीय राजीव शर्मा जी और उनके सहयोगियों का यह प्रयास निस्संदेह समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए एक प्रेरणा है, और हमें विश्वास है कि इस प्रकार के प्रयासों को अन्य स्थानों पर भी सफलतापूर्वक लागू किया जा सकता है।

यह अभियान पिछले दो वर्षों से गाजियाबाद के विभिन्न स्थानों पर चल रहा है, और अब इस महत्वपूर्ण पहल में नगर निगम गाज़ियाबाद का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है। हम नगर निगम का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस प्रयास को सार्थक बनाने में अहम भूमिका निभाई।

इस पहल से समाज में सकारात्मक बदलाव और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिलेगा, और हम इसे निरंतर आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button