Homeयात्राशिक्षा

शासन आदेशानुसार प्रोगेसीव हायर सैकेण्डरी स्कूल ने निकाली ‘तिरंगा यात्रा’

गाजियाबाद। दिनांक 13 अगस्त मंगलवार को शासन के आदेशानुसार प्रोग्रेसिव हायर सैकेण्डरी स्कूल गाजियाबाद में आगामी स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। जिसमें स्कूल के सभी छात्र- छात्राओं ने देश-भक्ति नारों व स्वतंत्रता सेनानियों के स्लोग्नों का उत्साहपूर्वक उच्चारण किया।और बड़े ही सद्भावना के साथ घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा के नारे लगाते हुऐ तिरंगा यात्रा निकाली।इस कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक श्री जे पी त्यागी, स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शशि त्यागी, उप प्रबंधक श्री एकान्त भारद्वाज, आध्यक्ष श्रीमती वर्षा त्यागी जी ने तिरंगा यात्रा का मार्गदर्शन किया।

और छात्र-छात्राओं को तिरंगा झंडे के उद्‌देश्यों के विषय में बताया तथा स्वंय नारे लगाकर छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।उप प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन गुप्ता समन्वयक श्रीमती असना मुमताज, कोमल शर्मा, सीमा त्यागी, रजनी गर्ग, पार्वती नंगी, अनु अग्निहोत्री, निशा, मानसी रानी, नीलम अवस्थी, संगीता तिवारी, शोभा गुसाई, गुलशन, शैफाली शर्मा, अरुण, रितिक, काजल, पल्लवी, मीनू आदि सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button