Homeअध्यात्मशिक्षासामाजिक

मेरठ में ‘मातृ शक्ति दिवस’ पर 200 मूक-बधिर बच्चों को फल वितरण व सत्संग समारोह का आयोजन किया गया

(आनन्द धारा-पवन शर्मा)

मेरठ। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में माता श्री राजेश्वरी देवी की जयंती एवं ‘मातृ शक्ति दिवस’ 6 अप्रैल 2026 को श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया गया। यह पुनीत आयोजन मानव धर्म मंदिर (आश्रम), 213-वेस्टर्न रोड, सदर, मेरठ कैंट में सुविख्यात संत श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर कैंट क्षेत्र के एक मूक-बधिर विद्यालय में 200 बच्चों को फल वितरण कर सेवा का संदेश दिया गया। आश्रम प्रभारी पूज्या महात्मा दीपांजली बाई जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्येक्रम में विद्यालय के समस्त स्टॉफ व शिक्षकों को पूज्य बाईजी ने संस्था की मासिक पत्रिका देकर आश्रम में आने की प्रेरणा दी, सभी ने संस्था का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।

अपने प्रवचनों में महात्मा दीपांजली बाई जी ने श्रीमद्भगवद्गीता, रामायण, उपनिषद एवं अन्य धर्मग्रंथों के आधार पर मानव जीवन के उद्देश्य, आत्मिक उन्नति, सत्य, भक्ति, सेवा और सदाचार का महत्व विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य आत्मिक शांति और ईश्वर की प्राप्ति है, जिसमें सत्संग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने माता राजेश्वरी देवी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल में लाखों लोगों को अध्यात्म का मार्ग दिखाया और सेवा, भक्ति व ध्यान की प्रेरणा दी। उनका जीवन प्रेम, करुणा और सेवा का प्रतीक है, जो आज भी समाज को दिशा प्रदान कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस सफल आयोजन में आश्रम प्रधान, मानव सेवा दल, यूथ विंग एवं सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

इस आयोजन से मेरठ क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button