Homeगाजियाबादशिक्षा

M.M.H College गाजियाबाद में 2 से 8 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘वाइल्डलाइफ वीक

ग़ाज़ियाबाद,(आनन्द धारा)। ग़ाज़ियाबाद के एम.एम.एच. कॉलेज के जंतुविज्ञान विभाग और इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन कौंसिल के संयुक्त
तत्वाधान में 2 से 8 अक्टूबर 2026 तक ‘वाइल्डलाइफ वीक-2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा
है। इस वर्ष इस सप्ताह का नेशनल थीम “वाइल्ड लाइफ कंजरवेशन थ्रू को-एक्जिस्टेंस” वही इस वर्ष की
इंटरनेशनल थीम “प्रोटेक्टिंग वाइल्डलाइफ: हैबिटेट् टू कंजर्व हेल्थ एंड लाइवलीहुड” निर्धारित किया
गया है।

प्राचार्य प्रो. संजय कुमार सिंह ने वाइल्डलाइफ इवेंट के माध्यम से वन्य जीव संरक्षण के प्रति ऐसे कार्यक्रमों की
जागरूकता के लिए सराहना की। उन्होंने सभी विधार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में उत्साहपूर्वक भाग
लेने के लिए प्रेरित किया।

विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ) गार्गी राणा ने बताया कि अकादमिक गतिविधियों का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वन्य जीव संरक्षण और जैव विविधता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को नवाचारों के साथ अभिव्यक्ति देना और उनकी सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. मंजू भास्कर ने बताया कि इस वाइल्ड लाइफ सप्ताह के अंतर्गत
आयोजित की जा रही अंतर-महाविद्यालयी प्रतियोगीताएँ सभी संकायों के छात्र-छात्राओं के लिए खुली
हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतियोगिताओं की रूपरेखा:

•2 अक्टूबर: वाइल्डलेन्स:फोटोग्राफी प्रतियोगिता

  • 3 अक्टूबर: डिजिटल कैनवास: डिजिटल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
  • 4 अक्टूबर: बायोस्कोप: शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता
  • 5 अक्टूबर: बायोस्क्रिप्ट: आर्टिकल राइटिंग प्रतियोगिता
  • 6 अक्टूबर: नेचर्स कैनवास: पोस्टर मेकिंग एंड स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता
  • 7 अक्टूबर: द जंगल लेज़र क्विज प्रतियोगिता
  • 8 अक्टूबर: इकोएक्को फिनाले: वन्यजीव जागरूकता एवं समापन समारोह होगा! यह भी उल्लेखनीय है कि 2 से 4 अक्टूबर तक होने वाली सभी प्रतियोगिताएं ऑनलाइन आयोजित होंगी, वहीं 5 से 7 अक्टूबर तक होने वाली सभी प्रतियोगिताएं ऑफलाइन आयोजित की जायेगी! जो बी. एस-सी लैब जंतुविज्ञान विभाग में 1 बजे से प्रारंभ होंगी। 8 अक्टूबर 2026

को वन्य जीव संरक्षण जागरूकता के लिए समापन समारोह में सभी विजेता प्रतिभागियों के नामों की घोषणा प्राचार्य जी द्वारा की जायेगी!

प्रतिभाग के लिए कोई भी छात्र-छात्रा ब्रोशर पर दिये गए क्यूआर कोड को स्कैन करके अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर सकता हैं। विभिन्न प्रतियोगिताओं से जुडी किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए इस ईमेल से विभाग को लिख सकता है!
wildlife2026mmh@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button