
बहराइच,(आनन्द धारा न्यूज/आनन्द सागर मिश्र)। राजकीय बालिका इंटर कालेज बहराइच में 28- नवम्बर 2025 को वार्षिकोत्सव व पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद व माध्यमिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी वीरेश वर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम सरस्वती वन्दना व दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य नागेन्द्र कुमार, अमित कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे। वार्षिकोत्सव में छात्रों को पुरस्कार वितरण किया गया तथा पुरातन छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। तथा छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। तथा विद्यार्थियों को भविष्य में सफलता पाने के टिप्स दिए। सभी सम्मानित अधिकारी ने अपने अनुभव की जानकारी प्रदान की।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मधु यादव ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर मीनाक्षी सिंह, शाहिस्ता खान,प्रतिमा देवी व कीर्ति गोस्वामी सभी शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



