Homeप्रशासनराष्ट्रीय

डी.आई.ओ योगेन्द्र प्रताप सिंह ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग कार्यालय में किया ध्वजारोहण, मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

गाजियाबाद। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर गाजियाबाद में 79वें स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी ने कहा कि में देश के प्रति अपनी नैतिक एवं वैधानिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पालन करना चाहिए। हमें स्वदेशी उत्पाद का ही इस्तेमाल करना चाहिए एवं इसके लिए अन्य देशवासियों को भी प्रेरित करना चाहिए। हमें स्वदेशी उत्पादों के प्रति जनता में जागरूकता लाते हुए उन्हें बताना है कि यदि हम अपने दैनिक जीवन में नियमित स्वदेशी उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा भारत देश पूर्णत: आत्मनिर्भर बन जायेगा और हम एक सशक्त विकसित देश के नागरिक कहलायेंगे। हमें स्वस्थ रहते हुए स्वच्छता का उजियारा सम्पूर्ण जगत में फैलाने है। इसलिए हम सभी शपथ लेते हैं कि हम अपने देश को स्वस्थ, स्वच्छ, समृद्ध और विकसित देश बनाने में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे।
इस मौके पर मौ• इदरीस, गोविन्द बल्लभ नेलवाल, राकेश कुमार, धनसिंह, अमित सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button