Homeटेक्नोलॉजी

सार्थक के सहयोग से ऑटोमोबाईल ट्रेनिंग के साथ मिल रहा जॉब

नोएडा। सार्थक एक नई सोच सामाजिक संस्था के द्वारा युवाओं को निःशुल्क स्किल ट्रेनिंग के साथ जॉब भी दिया जा रहा है।
संस्था के सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत 10वीं पास 18-30 आयु वर्ग के ऐसे युवा जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं लेकिन अपने कॅरिअर को लेकर सजग हैं कुछ करने का जज्बा रखते हैं ऐसे युवाओं को इस योजना के माध्यम से रजिस्टर्ड कर लाभांवित किया जाता है। संस्था द्वारा अब तक हजारों लाखों युवाओं को स्किल ट्रेनिंग के साथ जॉब उपलब्ध कराया गया है।
इस कार्य के लिए संस्था को भारत सरकार व प्रदेश सरकारों के द्वारा समय समय पर विभिन्न मंचों पर समानित भी किया गया है।
जे के फैनर निकोला फाउंडेशन के सहयोग से इस बार 60 युवाओं को स्किल ट्रेनिंग के साथ ही जॉब भी दिया जा रहा है। सार्थक के फाउंडर डॉ संतोष उपाध्याय ने इस बैच के सभी छात्रों से भेंट कर अपनी शुभकामना देते हुए कहा कि जीवन में कभी भी किसी भी तरह के सहयोग की जरूरत हो तो बिना किसी संकोच के आइये आप सभी के सहयोग के लिए संस्था सदैव तैयार है।
संस्था के राष्ट्रीय संयोजक पंकज त्रिपाठी व निशा मिश्रा ने इस प्रोजेक्ट में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों विशेष रूप से जेके फैनर के प्रति आभार प्रकट किया है जिनके सहयोग के कारण यह ट्रेनिंग संभव हो सकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button