
हापुड़,(आनन्द धारा/राजकुमार शर्मा)। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय हापुड़ द्वारा 23 मार्च 2026 को जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका जूडो प्रतियोगिता का आयोजन डीएम पब्लिक स्कूल गढ़मुक्तेश्वर में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम पब्लिक स्कूल के मैनेजर राजेंद्र चौधरी द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता का समापन गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया, स्कूल मैनेजर राजेंद्र चौधरी, जिला जूडो संघ अध्यक्ष गुलशन त्यागी तथा सचिव आशुतोष के द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित कर किया गया। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बालिका वर्ग के परिणाम
32 किलो भार वर्ग – प्रथम अंशिका यादव, द्वितीय राधिका यादव, तृतीय नीतिशिका, चतुर्थ एंजेल
36 किलो भार वर्ग – प्रथम जीविका यादव, द्वितीय शगुन, तृतीय यश यादव व छवि यादव
40 किलो भार वर्ग – प्रथम फातिमा पीहू, द्वितीय जया, तृतीय साक्षी
44 किलो भार वर्ग – प्रथम दीक्षिता शर्मा, द्वितीय आसमान, तृतीय निशा 48 किलो भार वर्ग – प्रथम मानवी, द्वितीय कनिका, तृतीय अनाया, चतुर्थ रितिक

बालक वर्ग के परिणाम 38 किलो भार वर्ग – प्रथम ग्रंथ यादव, द्वितीय गौरांश यादव, तृतीय गुंजन पाल 45 किलो भार वर्ग – प्रथम ऋतिक पाल, द्वितीय ध्यानाश, तृतीय चिराग व रुद्र चौधरी
50 किलो भार वर्ग – प्रथम भास्कर यादव, द्वितीय निखिल, तृतीय लकी व आयुष 55 किलो भार वर्ग – प्रथम तुषार यादव, द्वितीय चिंटू, तृतीय दीपांशु व हर्ष कार्यक्रम के अंत में विधायक हरेंद्र तेवतिया ने खिलाड़ियों को खेलों का महत्व बताते हुए कहा कि खेलों से मानसिक व शारीरिक विकास होता है और युवा ऊर्जावान रहते हैं।
क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती अरुणा ने सरकार की खेल योजनाओं की जानकारी देते हुए बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर तनवीर, खेलो इंडिया एथलीट कोच महेंद्र सिंह, कबड्डी खिलाड़ी अंकित सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।



