Homeअध्यात्मसांस्कृतिकहरिद्वार

हरिद्वार अर्धकुंभ-2027 और उज्जैन कुंभ-2028 में साधुओं के लिए पहचान पत्र अनिवार्य

हरिद्वार,(आनन्द धारा)।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने हरिद्वार अर्धकुंभ-2027 और सिंहस्थ कुंभ-2028 उज्जैन को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा निर्णय लिया है।

अखाड़ा परिषद और श्रीमनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि अर्धकुंभ और कुंभ मेले में किसी भी साधु-संत को बिना आधिकारिक पहचान पत्र के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही साधुओं के लिए अपना आधार कार्ड साथ रखना भी अनिवार्य होगा।

श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने बताया कि यह कदम अर्धकुंभ और कुंभ मेले की गरिमा बनाए रखने और फर्जी साधुओं पर अंकुश लगाने के लिए उठाया गया है। बिना पहचान पत्र पाए जाने वाले भगवाधारियों की विशेष जांच की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें मेले में प्रवेश से रोका जाएगा।

अखाड़ा परिषद ने यह भी कहा कि यह नियम साधुओं की सुरक्षा और मेले के सुचारू संचालन के लिए महत्वपूर्ण है। भविष्य में सभी मेले में यह व्यवस्था लागू रहेगी, जिससे श्रद्धालुओं और साधुओं दोनों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button