
ग्रेटर नोएडा,(आनन्द धारा)। योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर परिसर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 28 मार्च को होने वाले भव्य उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया गया।
बैठक में बताया गया कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 मार्च को इस ऐतिहासिक एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा जनसुविधाओं को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और प्रदेश सरकार के कुशल मार्गदर्शन में बन रहा यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश की प्रगति, निवेश और रोजगार के नए द्वार खोलेगा। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि साबित होगा।



