Homeगाजियाबादबॉलीवूड

गाजियाबाद में ‘उड़ान रानी की’ व ‘दर्द गंगा मईयाँ का’ फिल्म का ऑडिशन

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश

गाजियाबाद। आर•डी•सी स्थित हांडी रेस्टोरेंट में ‘आनंद धारा लाइफ सपोर्ट फाउंडेशन’ के तत्वावधान में (बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ) अभियान के तहत ‘उड़ान रानी की’ व ‘दर्द गंगा मईयाँ का’ नामक फिल्म का प्रमोशन एवं कलाकारों का ऑडिशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटियों के महत्व को उजागर करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर (आनन्द धारा मीडिया हाउस) के मुख्य संपादक श्री विमल कुमार तथा देहातीवुड के निर्माता, कलाकार एवं लेखक श्री सुरेंद्र हीनवार ने कार्यक्रम में आये सभी कलाकारों और अतिथियों का बड़ी ही गर्म जोशी से स्वागत किया, कार्यक्रम में आर्टिस्ट कोऑर्डिनेटर श्री पवन सिंह ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

ऑडिशन के दौरान आर्टिस्ट निधि गोयल ने अपनी प्रतिभा का अभुतपूर्ण प्रदर्शन किया कॉर्डिनेटर गिरिश कुमार सहित जूनियर आर्टिस्ट गंगा, सपना, करीना और रुखसार ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी कलाकारों ने फिल्म के प्रति उत्साह दिखाते हुए बेहतरीन प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री प्रेम सिंह भाटी का पूरी टीम की तरफ से पटका पहनाकर सम्मानित किया गया साथ ही फिल्म ‘उड़ान रानी की’ का विधिवत प्रमोशन कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
फ़िल्म डायरेक्ट सुरेंद्र हीनवार ने बताया कि यह फिल्म समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और उनके सपनों को उड़ान देने का संदेश देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button