Homeगाजियाबादशिक्षासम्मानसामाजिक

अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ को ‘नेशनल रत्न ऑनर-2026’, कंगना रनौत ने दिया बेस्ट लॉ कॉलेज अवॉर्ड

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ, भोजपुर (मोदीनगर) को “नेशनल रत्न ऑनर-2026” के तहत दिल्ली-एनसीआर का सर्वश्रेष्ठ लॉ कॉलेज अवॉर्ड प्रदान किया गया है। यह सम्मान प्रसिद्ध अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और सांसद कंगना रनौत के करकमलों द्वारा दिया गया, जिससे कॉलेज परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

कॉलेज के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद डा॰ अनुज गोयल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान में छात्रों को केवल सैद्धांतिक नहीं, बल्कि व्यवहारिक शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाता है। मूट कोर्ट, इंटर्नशिप और अनुभवी फैकल्टी के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक कानूनी प्रणाली की समझ दी जाती है, जिससे उन्हें भविष्य में बेहतर करियर अवसर प्राप्त होते हैं।

वहीं, कॉलेज की डायरेक्टर डा॰ पूनम गोयल ने इस सम्मान को संस्थान के लिए गौरव का क्षण बताते हुए सभी छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार न केवल कॉलेज की गुणवत्ता और मेहनत का प्रमाण है, बल्कि भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा भी देता है।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की उपलब्धियों और छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को भी सराहा गया। इस सम्मान ने यह साबित कर दिया है कि अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ, क्षेत्र में विधि शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बना चुका है।

कॉलेज प्रबंधन ने इस उपलब्धि के लिए सभी सहयोगियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button