Homeगाजियाबादराजनीतिसामाजिक

डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर लोनी में भाजपा की संगोष्ठी आयोजित

गाजियाबाद/लोनी,(आनन्द धारा)। खन्ना नगर स्थित दादी भोई फार्म हाउस मे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल की अध्यक्षता मे आज दिनांक 17.4.2026 को संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती के पावन अवसर पर एक विशेष सम्मान अभियान के तहत ‘विधानसभा संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया।जिसके जिसमे मुख्य अतिथि के रुप मे भाजपा की वरिष्ठ नेत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष एंव राज्यसभा सांसद श्रीमती कांता कर्दम रही इस संगोष्ठीमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और लोनी क्षेत्र के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अपनी गरिमामय उपस्थिति मे बाबा साहेब के जीवन दर्शन और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद महिला मोर्चा की टीम ने वन्देमातरम गायन किया।जिसके बाद मुख्य अतिथि का जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता श्रीमती कांता कर्दम जी ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और उनके विचार ही भाजपा की ‘अंत्योदय’ अंतिम व्यक्ति का उदय की संकल्पना का आधार हैं।
​संवैधानिक मूल्यों का संरक्षण के विषय पर वक्ताओ ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और संवैधानिक अधिकारों के क्रियान्वयन पर जोर दिया।
​वक्ताओं के प्रमुख विचार संगोष्ठी के दौरान विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने अपने विचार साझा करते हुए कहा:
​”बाबा साहेब केवल एक संविधान निर्माता नहीं, बल्कि एक सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ‘पंचतीर्थ’ के माध्यम से उनके सम्मान को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित कर रही है।”
​सामाजिक समरसता का संकल्प ​इस अवसर पर उपस्थित सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। संगोष्ठी का समापन राष्ट्रगान और बाबा साहेब के जयकारों के साथ हुआ।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिला उपाध्यक्ष सुनील निठौरा, प्रदीप गोस्वामी, आकाश गौतम, जिलामंत्री रुद्रामिनी गिरी, सीमा सैनी, जिला मिडिया प्रभारी ब्रह्ममेश तिवारी, सह-मिडिया प्रभारी जयवीर बंसल, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, मनीष चौहान, भाजयूमो जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, पृथ्वी सिंह, अनुसूचित मोर्चा संयोजक प्रदीप गहलोत, महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती आरती मिश्रा, एडवोकेट ललिता चौधरी, चंचल बंजारा, अंजली गर्ग, सविता चौधरी, वरुण धामा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल प्रधान, सभासदगणो मे आर.सी अग्रवाल(बापू), राहुल बैसला, कृष्ण बंसल, सतेन्द्र बंसल विपिन कसाना, हरेन्द्र, राजेश सोम प्रधान, जितेंद्र डेढा, सुमित प्रधान, लालबहादुर, सचिन चौधरी, अंशू पहलवान, मेहरचंद प्रधान,अनुज त्यागी, करन ग्रोवर, श्रीनिवास पटवा, नितिन गुप्ता, कपिल पांचाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, शक्तिकेन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित प्रमुख संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button