
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। नमामि गंगे गंगा विचार मंच, जलशक्ति मंत्रालय की जिला बैठक गाजियाबाद में नव नियुक्त जिला संयोजक राहुल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश संयोजक चन्द्रप्रकाश चौहान का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान गंगा एवं अन्य नदियों की स्वच्छता, निर्मलता और अविरलता को लेकर आगामी कार्यक्रमों एवं आयोजनों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा जिला संयोजक का स्वागत किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिला स्तर पर गौरव गर्ग को जिला प्रभारी, नितिन गोयल को सह प्रभारी, राहुल चौहान को जिला संयोजक, हरिओम सिंह और अजय सूर्यवंशी को सह संयोजक, कुलदीप त्यागी को जिला मीडिया संयोजक तथा गोविंद झा को गंगा प्रहरी बनाया गया।
विधानसभा स्तर पर भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मुरादनगर में सोनिया त्यागी संयोजक और प्रशांत सहसंयोजक, मोदीनगर में राजेश कुमार योगीराज संयोजक एवं सुभाष चौधरी सहसंयोजक बनाए गए। साहिबाबाद में दीपक गोस्वामी और संजीव तेवतिया को प्रभारी तथा ऋतिकेश तोमर और ऋषिक त्यागी को सह संयोजक नियुक्त किया गया।
गाजियाबाद शहर विधानसभा में गीता त्यागी को संयोजक, राकेश गुप्ता को प्रभारी, संजय शर्मा को सह प्रभारी तथा त्रिलोकी कुमार सिंह, मनोज कुमार और नरेंद्र गुप्ता को सहसंयोजक बनाया गया। मीडिया संयोजन की जिम्मेदारी भूपेंद्र चित्तौड़िया को दी गई, जबकि संजय शर्मा और रामावतार सिंह को सह मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया।
बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सह संयोजक रवि कटारिया, आशीष शर्मा, प्रदेश मीडिया संयोजक संदीप त्यागी समेत कई पदाधिकारी, गंगा प्रहरी, गंगा मित्र एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



