Homeशिक्षासामाजिकसांस्कृतिक

ए.बी.ई.एस. में ‘जेनरो’26’ का भव्य आगाज़, पंजाबी पॉप स्टार सुनंदा शर्मा की परफॉर्मेंस पर झूमे युवा

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। ए.बी.ई.एस. कॉलेज में 2 अप्रैल को संस्थान के प्रमुख टेक्नो-कल्चरल उत्सव “जेनरो’26 – द एटर्नल लेगेसी” का भव्य शुभारंभ उत्साह और उल्लास के बीच हुआ। तीन दिवसीय इस महोत्सव में तकनीक, संस्कृति और मनोरंजन से जुड़े 50 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें देशभर के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।

महोत्सव का उद्घाटन चेयरमैन नीरज गोयल ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं। जनरल सेक्रेटरी शाश्वत गोयल ने बताया कि ए.बी.ई.एस. समूह ने वर्ष 2025 में अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण किए हैं और इसी गौरवपूर्ण यात्रा को आगे बढ़ाते हुए जेनरो’26 का आयोजन किया जा रहा है। निदेशक प्रो. (डॉ.) आलोक चौहान ने कहा कि ऐसे उत्सव छात्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


उत्सव के प्रथम दिन विभिन्न कार्यक्रमों की धूम रही। ऑडिटोरियम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो में कॉमेडियन राकेश अदलखा ने दर्शकों को खूब हंसाया। वहीं शाम को कॉलेज स्टेडियम में पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा की लाइव प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही, जिसमें छात्र-छात्राएं देर तक झूमते नजर आए।

आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रभात सिंह के अनुसार, दूसरे दिन 3 अप्रैल को नाटक “अंधा युग” का मंचन किया जाएगा तथा सूफी नाइट में निजामी बंधु यूथ प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा गायिका अपुर्वा चौहान और उनकी बैंड टीम भी लाइव परफॉर्मेंस देंगी।

महोत्सव के अंतिम दिन 4 अप्रैल को टेक्नो एक्सपो और आइडिएथॉन जैसे कार्यक्रम होंगे। शाम को पंजाबी गायक परमिश वर्मा की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण होगी। महोत्सव का समापन सनबर्न नाइट के साथ होगा, जिसमें डीजे मुनेका अपने संगीत से समां बांधेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button