Homeगाजियाबादसामाजिक

गाजियाबाद में संस्कार वैभव की मासिक काव्य एवं साहित्य सभा आयोजित

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। संस्कार वैभव की मई माह की साहित्यिक संगोष्ठी दिनांक 15-5-26 को पार्श्वनाथ सोसायटी, गाजियाबाद में शालिनी सिंह जी के आवास पर आयोजित की गई। सभा का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा सामूहिक वंदना से हुआ।गत माह की साहित्यिक गतिविधियों की रिपोर्ट सचिव मधु मंत्री द्वारा प्रस्तुत की गई। संस्कार वैभव अध्यक्ष मीना जैन जी ने अपने वक्तव्य में सदस्यों को मई माह में पड़ने वाले शुभ दिवसों की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की। उन्होंने कहा कि आज समकालीन विषम परिस्थितियों के बीच हमें सभी बातों का आकलन करते हुए केवल आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी, बचत योजना, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल का न्यूनतम प्रयोग आदि पर ध्यान देना होगा, जिससे आने वाले दिनों में देश की आर्थिक स्थिति मजबूतबनी रहे।

अध्यक्ष मीना जैन जी ने ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण आदि विषयों की जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। साहित्यकार परिचय के अंतर्गत मुक्ति बत्रा ने नागार्जुन जी का साहित्यिक परिचय प्रस्तुत किया। सभा का विषय रहा- “स्वैच्छिक” सम-सामयिक विषयों पर चर्चा। विद्या किशोर जी के कुशल संचालन में सभी सदस्यों ने अपनी रचनाऍं प्रस्तुत की। रेनू बाला सिंह जी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा सम्पन्न हुई।

सभा में मीना जैन, संध्या सिंह, रेनू बाला सिंह, मुक्ति बत्रा, लक्ष्मी भट्ट, शालिनी सिंह, आशा सक्सेना, ईभा प्रसाद, विद्या किशोर, ऋतु जैन, निधि वर्मा, मैत्री मेहरोत्रा,सुमन बिष्ट ,सुनीता सिंह, कुमू भटनागर,,कमला देवी,पद्मावती व मधु मंत्री उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button