Homeअध्यात्मगाजियाबादसामाजिकसांस्कृतिक

श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, आदित्य वर्ल्ड सिटी का त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव एवं रथ यात्रा महोत्सव संपन्न

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। आदित्य वर्ल्ड सिटी स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर का त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव एवं रथ यात्रा महोत्सव रविवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर निकाली गई भव्य रथ यात्रा सेक्टर-1, 2, 3 एवं 4 के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

रथ यात्रा में श्री तुषार जैन परिवार को रथ के सारथी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहीं समाज के बाल वर्ग को सौधर्म इन्द्र बनने का अवसर दिया गया, जिसमें निमित जैन को यह पुण्यार्जन प्राप्त हुआ।

महोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। दीपिका जैन, आयुषी जैन एवं वामा देवी महिला मंडल, आदित्य वर्ल्ड सिटी तथा तृप्ति जैन, मनीषा जैन एवं श्राविका महिला मंडल, शास्त्री नगर द्वारा प्रस्तुत धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में वात्सल्य भोज के पुण्यार्जक श्री प्रदीप जैन, प्रणव जैन ‘सन्मति परिवार’, राजनगर रहे। वहीं विधान सामग्री की व्यवस्था श्री नीरज जैन एवं मनीषा जैन परिवार द्वारा की गई। भक्ति संध्या एवं विधान की प्रस्तुति अन्नू दीदी द्वारा दी गई।

आयोजन में जैन समाज वेव सिटी, कविनगर जैन समाज, जैन नगर पंचवटी एवं शास्त्री नगर जैन समाज का विशेष सहयोग रहा। सुरक्षा व्यवस्था हेतु आयोजन समिति ने वेव सिटी पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

समारोह में जैन समाज गुलाब वाटिका द्वारा श्री जी का रथ उपलब्ध कराने पर विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक श्री रवि जैन (आर.एस. स्टील), श्री महावीर प्रसाद जैन, श्री सुभाष जैन, श्री अतुल कुमार जैन, श्री श्याम किशोर जैन एवं श्री शैलेन्द्र जैन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आयोजन समिति के सदस्य ऋषभ जैन, मृदुल जैन, अनमोल जैन, सौरभ जैन, मोहित जैन, तरुण जैन, अनुज जैन, विकास जैन, शिवम जैन, अरिष्ट जैन, नमन जैन, नितिन जैन, अग्रिम जैन एवं सुव्रत जैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, महिला मंडलों, सहयोगी संस्थाओं एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button