
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अंतर्गत संचालित सैनिक परिवार गाजियाबाद की मासिक बैठक शनिवार को जिला सैनिक सभागार, गाजियाबाद में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष एडवोकेट बी.सी. बंसल ने की, जबकि संचालन महासचिव सुरेंद्र कुमार शर्मा एवं उपाध्यक्ष चौधरी महिपाल सिंह द्वारा किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से डॉ. देवी लाल तथा कैप्टन आरपी सिंह की विशेष उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने बैठक में भाग लेते हुए पश्चिम एशिया संकट के भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव, स्वस्थ जीवन शैली तथा सैनिक परिवारों के कल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में सरकार द्वारा संचालित सैनिक कल्याण योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। इस दौरान वेटरन सुरेंद्र सिंह ठाकरे, आर.एन.सी., यूएसबीना, विजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, आरडी शर्मा प्रधान, तेजराम सिंह, किशन सिंह, अशोक चौधरी, पीसी गुप्ता, पूनम अरोड़ा, आचार्य निरंजन सिंह, केपी सिंह, सुखबीर सिंह यादव सहित अनेक पूर्व सैनिकों ने अपने विचार व्यक्त किए।

संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि सैनिक परिवार गाजियाबाद की मासिक बैठक प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जिला सैनिक सभागार में आयोजित की जाती है। बैठक में सैनिकों की समस्याओं, उनके समाधान, सरकारी योजनाओं तथा समसामयिक सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की जाती है।
संस्था अध्यक्ष एडवोकेट बी.सी. बंसल ने सभी पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया।



