
नोएडा। सार्थक एक नई सोच संस्था के सार्थक पाठशाला में नोएडा के खान कार गुरु के नाम से मशहूर मोसिन खान को जैसे ही खबर मिली की सार्थक पाठशाला स्लम के बच्चों को निःशुल्क पढ़ा रही है यह सुनते ही वह बच्चों से मिलने पहुच गए और अपने साथ बच्चों के लिए कॉपी किताबों के साथ बिस्किट भी लेकर आए । सार्थक पाठशाला के राष्ट्रीय संयोजक पंकज त्रिपाठी ने हमारे संवाददाता से विशेष वार्ता में बताया कि नोएडा सेक्टर सोलह में बड़ी संख्या में युवाओं को नशे की सामग्री बांटी जा रही है। बच्चों को नशे की लत से बचाने के लिए सार्थक टीम ने तय किया कि मधुशाला के बगल ही पाठशाला चलाई जायेगी इस कार्य में स्थानीय लोगों का पूरा सहयोग मिला और देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में बच्चों ने पाठशाला में अपना नाम लिखा कर शिक्षा का लाभ ले रहे हैं। सार्थक पाठशाला के कार्य की सभी स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की है और इससे बच्चों में भी शिक्षा के प्रति लगाव सम्मान बढ़ रहा है।



