Homeगाजियाबादसामाजिकस्वास्थ्य

संचारी रोगों के प्रति जागरूकता रैली को नरेन्द्र कश्यप राज्य मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गाजियाबाद। दिनांक 1 अप्रैल 2026 शासनादेश के अनुपालन में (01 अप्रैल, 2026 से 30 अप्रैल, 2026) सचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं (10 अप्रैल, 2026 से 30 अप्रैल, 2026) दस्तक अभियान, संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
जिसका शुभारम्भ दिनांक 01 अप्रैल, 2026 को संयुक्त जिला चिकित्सालय, संजय नगर गाजियाबाद से प्रातः 9:30 बजे रैली के माध्यम से किया गया। इस सुअवसर पर नरेन्द्र कश्यप राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र०, जनपद-गाजियाबाद मुख्य अतिथि के रूप में हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। संचारी रोगों के प्रति इस जागरूकता रैली में नगर निगम गाजियाबाद की लगभग छोटी बड़ी 100 फॉगिंग मशीन, 10 स्त्रीकलर एवं 05 पावर स्प्रेयर मशीनों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शुभारम्भ के समय जी०के० मिश्रा, जिला मलेरिया अधिकारी, गाजियाबाद द्वारा रैली में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों से जनपद में संचारी रोगों विशेषकर डेंगू से बचाव हेतु क्या करें क्या न करें की अपील की। इस आयोजन में सिविल डिफेन्स के कैडेडस, पशु पालन विभाग, आई०सी०डी०एस०, पी०एस०सी० बैड, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, हयूमन राइट, शम्भू दयाल इण्टर कॉलेज के छात्रों, व्यापार मण्डल प्रतिनिधि, साथी फाउडेशन, स्वच्छ भारत मिशन के लोगों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागियों में मुख्य रूप में डा० आर०के० गुप्ता जिला सर्विलान्स अधिकारी, डा० शिवी अग्रवाल एपिडिमियोलोजिस्ट, नरेन्द्र कुमार सहायक मलेरिया अधिकारी के साथ-साथ डब्लू०एच०ओ०, यूनीसेफ के जनपद स्तरीय कोओर्डिनेटर, एन०सी०डी० विंग, मलेरिया विभाग के समस्त कार्मिक एवं आई०डी०एस०पी० यूनिट के समस्त कार्मिक द्वारा प्रतिभाग किया गया।

जिला संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा० संजय गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय एवं जिला एम०एम०जी० चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के साथ समस्त चिकित्सक एवं पैरा मैडिकल स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यकम समाप्ति के उपरान्त डा० अमित विक्रम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गाजियाबाद द्वारा रैली में प्रतिभाग किये गये प्रतिनिधियों को पौध देकर सम्मानित किया एवं जिला संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० संजय गुप्ता द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपेक्षा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button